24 घंटे में खुला बकरी चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, बकरियां बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 4 जून 2026

24 घंटे में खुला बकरी चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, बकरियां बरामद

24 घंटे में खुला बकरी चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, बकरियां बरामद

आगरा। थाना डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई दोनों बकरियों को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पोलो वॉक्सवैगन कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार दिनदहाड़े दुकान के पास से दो बकरियां चोरी कर ली गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने वाजिदपुर अंडरपास सर्विस रोड पर घेराबंदी की।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बकरी चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों बकरियां बरामद कर ली गईं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पोलो वॉक्सवैगन कार भी जब्त कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उनका संबंध अन्य पशु चोरी की घटनाओं से तो नहीं है। क्षेत्र में पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

चोरी गई बकरियां वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सफलता को कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया।

video

Pages