आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर भव्य आयोजन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण; लोकसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 28 जून 2026

आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर भव्य आयोजन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण; लोकसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर भव्य आयोजन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण; लोकसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

आगरा। एत्मादपुर में 30 जून 2026 को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लोकमाता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करेंगे। आयोजन में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल, एत्मादपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह एत्मादपुर के मॉडल स्कूल परिसर में आयोजित होगा, जहां लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही देशभर से पाल, बघेल और धनगर समाज के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं समाज के प्रमुख लोग भी शामिल होंगे।

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में केवल होल्कर साम्राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अनेक ज्योतिर्लिंगों और हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उनके आदर्शों और योगदान से नई पीढ़ी तथा सर्वसमाज को परिचित कराने के उद्देश्य से हर वर्ष उनकी जयंती पर भव्य आयोजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एत्मादपुर, टूंडला, जलेसर विधानसभा क्षेत्रों तथा आगरा और फिरोजाबाद के 125 से अधिक गांवों में जाकर सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। लोग बसों, ट्रैक्टरों और निजी वाहनों से समारोह में पहुंचेंगे।

आयोजन स्थल पर 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए दो विशाल जर्मन हैंगर पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पंखे और हाई-कैपेसिटी वाटर कूलर लगाए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन पूरी तरह सामाजिक कार्यक्रम है, न कि राजनीतिक। इसमें सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और समर्थकों को आमंत्रित किया गया है। आगरा के सभी जनप्रतिनिधि भी समारोह में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं निजी स्तर पर की जा रही हैं और इसके लिए शासन या सरकार से किसी प्रकार का सहयोग नहीं लिया गया है।

पत्रकार वार्ता में दिगंबर सिंह धाकरे, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, ब्रज मोहन धनगर, हरिओम बघेल, स्वदेश बघेल, दीपक बघेल, राकेश बघेल, विजय बघेल, डी.पी. सिंह फौजी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

video

Pages