गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट की पार्किंग में स्कूटी में लगी आग, धमाके से मची अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 28 जून 2026

गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट की पार्किंग में स्कूटी में लगी आग, धमाके से मची अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू

गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट की पार्किंग में स्कूटी में लगी आग, धमाके से मची अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्कूटी में तेज धमाका होने से पूरे अपार्टमेंट में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट की सीढ़ियों के नीचे स्कूटी समेत अन्य दोपहिया वाहन खड़े थे। अचानक एक स्कूटी से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में उसमें आग भड़क गई। आग बढ़ने के साथ ही स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर अपार्टमेंट के निवासी घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अपार्टमेंट से बाहर निकलने का मुख्य रास्ता भी प्रभावित हो गया, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।

एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बाहर से सीढ़ी भी लगाई गई, ताकि जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्ते से निकासी कराई जा सके। हालांकि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या स्कूटी की बैटरी में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

video

Pages