भैंस चोरी का खुलासा: जगदीशपुरा पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, चोरी की भैंस, नकदी और पिकअप बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 28 जून 2026

भैंस चोरी का खुलासा: जगदीशपुरा पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, चोरी की भैंस, नकदी और पिकअप बरामद

भैंस चोरी का खुलासा: जगदीशपुरा पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, चोरी की भैंस, नकदी और पिकअप बरामद

आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने भैंस चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की गई भैंस, दूसरी भैंस को बेचने से प्राप्त ₹47,880 की नकदी, वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी पिकअप वाहन तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कलाकुंज स्थित एक भैंस बाड़े से दो भैंस चोरी होने की सूचना मिली थी। वादिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बाड़े में काम करने वाला वैध नामक व्यक्ति अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर दोनों भैंस चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज में एक छोटा हाथी पिकअप वाहन में भैंस ले जाते हुए आरोपी दिखाई दिए। तहरीर के आधार पर थाना जगदीशपुरा में मु0अ0सं0 428/2026 के तहत धारा 305(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए थाना जगदीशपुरा पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिचपुरी से लडामदा जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध छोटा हाथी पिकअप को रोकने का प्रयास किया। वाहन में सवार चारों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को मौके से दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वेद प्रकाश, कासिम, जीसान और रोहिल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की गई भैंस, दूसरी भैंस की बिक्री से प्राप्त ₹47,880, घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी पिकअप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना जगदीशपुरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरी करने वाले गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

video

Pages