बमरौली कटारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 12 जून 2026

बमरौली कटारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार

बमरौली कटारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार

आगरा। पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बमरौली कटारा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना बमरौली कटारा पुलिस क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम हिंगोट खेरिया से मदरा अंडरपास सर्विस रोड के पास ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी एवं मालफड़ की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 3,900 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/26 के तहत धारा 13-जी सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना बमरौली कटारा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे।

video

Pages