यमुना किनारे जुआ खेलते रंगे हाथ दबोचे गए 8 जुआरी, 54 हजार से अधिक की नकदी और ऑटो बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 11 जून 2026

यमुना किनारे जुआ खेलते रंगे हाथ दबोचे गए 8 जुआरी, 54 हजार से अधिक की नकदी और ऑटो बरामद

यमुना किनारे जुआ खेलते रंगे हाथ दबोचे गए 8 जुआरी, 54 हजार से अधिक की नकदी और ऑटो बरामद

जनपद आगरा:- पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एत्मादपुर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यमुना नदी के किनारे हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ताश के पत्तों के साथ भारी मात्रा में नकदी, टॉर्च और एक ऑटो बरामद हुआ है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

मिली जानकारी के अनुसार एत्मादपुर थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि रायपुर गांव के पास यमुना नदी के किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से 8 जुआरियों को दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से नकदी 54 हजार 947, 52 ताश के पत्ते, 1 प्लास्टिक का कट्टा (फड़ पर बिछा हुआ), 2 टॉर्च और 1 ऑटो। इस मामले में पुलिस ने थाना एत्मादपुर पर मुकद्दमा संख्या- 213/2026 के तहत धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की गिरफ्त में आए जुआरियों की पहचान रिंकू पुत्र स्व भूरी सिंह निवासी: पाक टोला, चौकी डिवीजन, थाना ताजगंज, आगरा,अमित पुत्र महाराज सिंह निवासी तुलसी चोतरा, थाना ताजगंज, आगरा,
विनोद पुत्र बाबूलाल निवासी बल्देव नगर चौकी गोबर थाना ताजगंज आगरा, हरिशंकर पुत्र मंगल सिंह निवासी नगला डींग, चौकी तोरा थाना एकता आगरा, देवेन्द्र पुत्र तुलाराम निवासी नगला डींग चौकी तोरा थाना एकता, आगरा,अनिल पुत्र किल्लन सिंह निवासी बोदला आवास विकास कॉलोनी थाना जगदीशपुरा, आगरा, फैजान पुत्र आजाद निवासी कटघर थाना लोहामंडी, जिला आगरा,
शेरा उर्फ शेर सिंह पुत्र मलूक चन्द्र मानसिंह निवासी बुढ़ाना, चौकी तोरा, थाना ताजगंज आगरा के रूप में हुई है। 

कार्यवाही के दौरान- प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह थाना एत्मादपुर आगरा। ,चौकी प्रभारी छलेसर एसआई अनुज कुमार, एसआई अंकित शर्मा, एसआई गौरव कुमार,हेड कांस्टेबल युगवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल विनित कुमार,आरक्षी सत्यम मिश्रा, शिवम यादव, कार्तिक चौधरी, हर्ष कुमार शामिल रहे।

video

Pages