आगरा में अपराधियों पर कमलानगर पुलिस का शिकंजा, सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 11 जून 2026

आगरा में अपराधियों पर कमलानगर पुलिस का शिकंजा, सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आगरा में अपराधियों पर कमलानगर पुलिस का शिकंजा, सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी कमला नगर पवन कुमार सैनी की अगुवाई में अपराधियों में खौफ,लगातार कार्यवाही जारी

जनपद आगरा:- कमिश्नरेट आगरा में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना कमलानगर पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में थाना कमलानगर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्यशैली का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि डीडी स्वीट होटल के पास लोहे के पुल के निकट एक व्यक्ति खुलेआम सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना कमलानगर पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टे से संबंधित डायरी, पेन तथा 2,240 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र सुनील सिंह निवासी लँगड़े की चौकी, बेलनगंज, थाना हरीपर्वत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कमला नगर पवन कुमार सैनी की अगुवाई में अपराधियों में खौफ

थाना कमलानगर के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी अपने अनुशासित, निष्पक्ष और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के लिए पुलिस महकमे और आमजन के बीच विशेष पहचान रखते हैं। उनके नेतृत्व में थाना कमलानगर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बना रही है।

पवन कुमार सैनी की कार्यप्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लेते हैं और अपराधियों को किसी भी कीमत पर कानून के शिकंजे से बचने का अवसर नहीं देते। उनके निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त, प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई के जरिए अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने में सफल रही है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कमलानगर पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधी तत्वों में भय का माहौल है, जबकि आम नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि थाना कमलानगर आज कमिश्नरेट के उन थानों में गिना जाता है जहां पुलिस की सक्रियता और जनसरोकार दोनों समान रूप से दिखाई देते हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक निशांत ढाका, हेड कांस्टेबल मो.इरफान तथा कांस्टेबल चितवन राणा की भी सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा, अवैध कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

कमलानगर पुलिस का संदेश साफ है— अपराध चाहे कितना भी छोटा या बड़ा हो, कानून से ऊपर कोई नहीं।

video

Pages