आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, बस पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 जून 2026

आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, बस पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल

आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, बस पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल

आगरा। आगरा-मथुरा हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मथुरा से आगरा आ रही एक रोडवेज बस का अचानक पहिया निकल जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। बस मथुरा की ओर से आगरा आ रही थी और उसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। अचानक चलते समय बस का एक पहिया निकल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।

हादसे के दौरान बस का चालक की ओर वाला हिस्सा सड़क की दूसरी दिशा में पहुंच गया। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना को देखकर राहगीर तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

हादसे के कारण आगरा-मथुरा हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

प्राथमिक जांच में बस का पहिया निकलना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि तकनीकी खराबी थी या वाहन के रखरखाव में कोई लापरवाही बरती गई थी।

video

Pages