मोहर्रम की तैयारियों को लेकर मैदान में उतरे शब्बीर अब्बास, कर्बला की बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को मौके पर बुलाया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 जून 2026

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर मैदान में उतरे शब्बीर अब्बास, कर्बला की बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को मौके पर बुलाया

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर मैदान में उतरे शब्बीर अब्बास, कर्बला की बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को मौके पर बुलाया

आगरा:-समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने मोहर्रम के अवसर पर 26 जून को सुल्तानगंज बाईपास स्थित कर्बला में ताजिया दफन कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। शब्बीर अब्बास ने नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कर्बला क्षेत्र का निरीक्षण कराया और वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान शब्बीर अब्बास ने अधिकारियों के समक्ष कर्बला तक जाने वाली सड़क की खराब स्थिति, पेयजल की कमी, महिलाओं के लिए शौचालयों की अनुपलब्धता तथा सफाई व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मोहर्रम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर हजारों की संख्या में अकीदतमंद कर्बला पहुंचते हैं, ऐसे में मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

शब्बीर अब्बास ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि धार्मिक आयोजनों के प्रति नगर निगम की जिम्मेदारी केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि व्यवस्थाएं धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मोहर्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो समाजवादी पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर ही आश्वासन दिया कि मोहर्रम की 10वीं तारीख से पूर्व सड़क, पानी, सफाई एवं महिलाओं के लिए शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर दी जाएंगी।

इस अवसर पर चौधरी फरहान, नितिन वर्मा, प्रमोद यादव, नासिर, रोहित खान, नासिर अब्बास, एडवोकेट समीर अब्बास, पठान कुरैशी, मुजाहिद कुरैशी, मोहम्मद खुबेब एवं राहुल यादव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर धर्म और हर वर्ग की आस्था का सम्मान करती है तथा जनता की सुविधाओं और धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी

video

Pages