AI की मदद से मूक-बधिर विदेशी पर्यटक को सुरक्षित होटल पहुंचाया, आगरा पुलिस की संवेदनशील पहल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 जून 2026

AI की मदद से मूक-बधिर विदेशी पर्यटक को सुरक्षित होटल पहुंचाया, आगरा पुलिस की संवेदनशील पहल

AI की मदद से मूक-बधिर विदेशी पर्यटक को सुरक्षित होटल पहुंचाया, आगरा पुलिस की संवेदनशील पहल

आगरा। ताज नगरी घूमने आई अर्जेंटीना की एक महिला पर्यटक भ्रमण के दौरान अपने होटल का रास्ता भटक गई। मूक-बधिर होने और भाषा की भिन्नता के कारण वह अपनी समस्या किसी को स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थीं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान थाना ताज सुरक्षा पुलिस की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। पुलिसकर्मियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से महिला पर्यटक से संवाद स्थापित किया और उनकी जानकारी प्राप्त की।

महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने उनके होटल का पता लगाया तथा उन्हें सकुशल और सुरक्षित उनके होटल तक पहुंचाया। पुलिस की इस मानवीय एवं तकनीक-सक्षम पहल से महिला पर्यटक ने राहत महसूस की।

आगरा पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि आधुनिक तकनीक और संवेदनशील पुलिसिंग के समन्वय से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता भी उपलब्ध कराई जा सकती है।


video

Pages