गौरव राठौर फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 जून 2026

गौरव राठौर फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

गौरव राठौर फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में 21 जून 2026 को गौरव राठौर पर हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना ताजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 की रात चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी जिमी चौधरी घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं उसके दो अन्य साथी सुनील राठौर और दिनेश शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा फायरिंग की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी जिमी चौधरी एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गौरव राठौर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस संबंध में एसीपी ताज सुरक्षा ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस की सफलता पर विस्तृत बयान जारी किया है।

video

Pages