वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर फतेहाबाद पुलिस ने दिखाई सक्रियता
आगरा। पुलिस आयुक्तालय आगरा में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना फतेहाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 मई 2026 को थाना फतेहाबाद पुलिस क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केस संख्या 1798/19, मुकदमा अपराध संख्या 60/15, धारा 135 विद्युत अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बमरौली निवासी साईराम पुत्र छोटेलाल को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
फतेहाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय से जारी वारंटों के प्रभावी अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।