वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पिनाहट पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 1 जून 2026

वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पिनाहट पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पिनाहट पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

आगरा। पुलिस आयुक्तालय आगरा में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना पिनाहट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 को थाना पिनाहट पुलिस क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाद संख्या 6790/21, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना वृंदावन जनपद मथुरा से संबंधित वारंटी अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम धन्नापुरा सेरब निवासी बारेलाल उर्फ वालबटन पुत्र रामरतन को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पिनाहट पुलिस की इस कार्रवाई को वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की प्रभावी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

video

Pages