आगरा में पर्यटक महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 3 जून 2026

आगरा में पर्यटक महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पर्यटक महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आगरा। थाना पर्यटन क्षेत्र में आंध्र प्रदेश की एक महिला पर्यटक से हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त कार्रवाई थाना पर्यटन, थाना ताजगंज, थाना एकता पुलिस तथा एसओजी/सर्विलांस नगर जोन की टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, 2/3 जून की रात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर गढ़ी देवरी मोड़ अंडरपास की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी अंसार पुत्र बाबू खां तथा करण पुत्र कोमल सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल तथा महिला पर्यटक से छीनी गई चेन के टुकड़े बरामद किए हैं।

घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि पर्यटक महिला से हुई चेन स्नेचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे बरामदगी भी की गई है।

video

Pages