अखिलेश के भरोसे पर खरे उतरेंगे मनोज तारोलिया: आगरा सपा युवजन सभा के बने जिला कोषाध्यक्ष
जनपद आगरा:- समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत आगरा जनपद में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। समाजवादी युवजन सभा, जिला आगरा के जिलाध्यक्ष योगेश यादव प्रधान द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार मनोज तारोलिया को समाजवादी युवजन सभा का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के उपरांत की गई है। नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने मनोज तारोलिया को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई।
समर्पण और मेहनत का मिला फल: जिलाध्यक्ष
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेश यादव प्रधान ने कहा कि मनोज तारोलिया लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और मेहनत को देखते हुए ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें पूरा विश्वास है कि मनोज पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा: मनोज तारोलिया
नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष मनोज तारोलिया ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को गांव-गांव और युवा वर्ग तक पहुंचाने के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक धारदार व मजबूत करने की रणनीति पर कार्य कर रही है।
इस खास अवसर पर बधाई देने और स्वागत करने वालों में चौधरी योगेश यादव जिलाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा,ऊदल सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी,दयाराम प्रजापति पूर्व मंत्री,श्रीकृष्ण वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष,चौधरी वाजिद निसार पूर्व महानगर अध्यक्ष, रवि कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।