आगरा:अपहरण संबंधी लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर डीसीपी सिटी ने की समीक्षा बैठक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 3 जून 2026

आगरा:अपहरण संबंधी लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर डीसीपी सिटी ने की समीक्षा बैठक

आगरा:अपहरण संबंधी लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर डीसीपी सिटी ने की समीक्षा बैठक

आगरा। नगर जोन में अपहरण एवं व्यपहरण से संबंधित लंबित विवेचनाओं के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित इस बैठक में विभिन्न थानों के विवेचकों के साथ लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त नगर ने प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि अपहरण एवं व्यपहरण जैसे संवेदनशील मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक मामले का प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस उपायुक्त नगर ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने तथा विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सभी विवेचक निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

video

Pages