खेत में खींचकर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, विरोध पर परिजनों को भी पीटा था - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 5 जून 2026

खेत में खींचकर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, विरोध पर परिजनों को भी पीटा था

खेत में खींचकर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, विरोध पर परिजनों को भी पीटा था

बरहन पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में भेजा जेल, थानाध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी एवं एसएसआई गुड़वीर सिंह की बेहतरीन पुलिसिंग लाई रंग 

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- थाना बरहन पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका के साथ जबरन छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

पढ़िए क्या है पूरा मामला

प्राप्त विवरण के अनुसार, बीते 2 जून 2026 को थाना बरहन क्षेत्र के अंतर्गत एक पीड़ित पिता (वादी) ने पुलिस को तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी सादिक खाँ ने उसकी नाबालिग बेटी को जबरन खेत में ले जाने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब पीड़ित परिवार ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी के परिजनों ने पीड़ित पक्ष के साथ जमकर मारपीट की।

इस घटना के संबंध में थाना बरहन पुलिस ने तत्काल मुकद्दमा संख्या 106/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 74, 115(2), 352, 351(3) और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा

महिला संबंधी अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस हरकत में आई। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी जोन) के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

बुधवार, 3 जून को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना बरहन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सादिक खाँ पुत्र रमजानी, निवासी ग्राम मुखबार थाना बरहन आगरा को उसके मस्कन निवास के बाहर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में आशुतोष रघुवंशी प्रभारी निरीक्षक थाना बरहन आगरा, एसएसआई गुड़वीर सिंह, एसआई सुनील कुमार, एवं एसआई राकेश कुमार, कांस्टेबल गिर्राज किशोर, कांस्टेबल पुनीत शर्मा शामिल रहे।

video

Pages