अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, अछनेरा पुलिस की कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 5 जून 2026

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, अछनेरा पुलिस की कार्रवाई

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, अछनेरा पुलिस की कार्रवाई

आगरा। अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अछनेरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अछनेरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए बच्चू सिंह को गांव छः पोखर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना अछनेरा में मु0अ0सं0 128/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages