जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण।
आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आज विश्व पर्यावरण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । प्राचार्य अनिरुद्ध यादव के मार्गदर्शन में संस्थान में 20 से अधिक पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम की पहल को आगे बढाते हुए संस्थान में आज पौधारोपण किया गया साथ ही रोपित किये गए पौधों पर ट्री गार्ड के माध्यम से सुरक्षा भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और आने वाले पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण देने के लिए हम सभी को अपने-अपने नाम से पौधा रोपण अवश्य करना चाहिए। प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले तो पूरे भारत में एक वर्ष में करोड़ों पौधे न केवल लगेंगे बल्कि उनका बेहतर संरक्षण भी हो सकेगा। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, प्रवक्ता संजीव कुमार सत्यार्थी, यशवीर सिंह, रंजना पांडे कल्पना सिन्हा, यशपाल सिंह, डॉ प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अबु मुहम्मद आसिफ, हिमांशु सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद गौतम खण्ड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत, जिला समन्वयक कुलदीप तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश सिन्हा आदि मौजूद रहे।