पर्यावरण दिवस पर कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण का आयोजन पोस्टर से किया जागरूक
आगरा कॉलेज, आगरा एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के क्रड़ांगन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कैडेट्स ने 50 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये।
इस अवसर पर उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कहा कि समय रहते हुए हमें पर्यावरण की रक्षा करनी है और जिन पांच तत्वों से मिलकर हम बने हैं, उन् पांच तत्वों की यदि हम रक्षा कर लेते हैं तो पर्यावरण को हम संरक्षित कर लेंगे।
इस अवसर पर पूर्व का कैडेट राजीव कुमार गर्ग ने पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली हानियों के बारे में बताया।
इस दौरान कैडेट्स ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर्स बनाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट प्राची अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन एसयूओ समायरा सिंह ने किया।
इस दौरान बायोटेक विभाग की अध्यक्ष डा संध्या अग्रवाल, यूओ विशाल रावत, सार्जेंट संजना, कैडेट राखी, कृष्णा, माही, शगुन, राजकुमार, अनुष्का, काजल, आदि कैडेट्स उपस्थित रहे।