ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की बेहतरीन पुलिसिंग, घर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 27 जून 2026

ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की बेहतरीन पुलिसिंग, घर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की बेहतरीन पुलिसिंग, घर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

जनपद आगरा:- थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में घर में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को थाना ट्रांस यमुना में दर्ज मुकदमे में शिकायत मिली थी कि 18 जून को एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भवानी सिंह कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग से आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने रिश्तेदार के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो बालियां, एक लॉन्ग, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल,एक सिक्का तथा 10 हजार रुपये नकद बरामद किए। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी का कुछ सामान उसने बेच दिया था और कुछ रुपये खर्च कर चुका है।

थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की कुशल रणनीति, प्रभावी मॉनिटरिंग और पुलिस टीम की सक्रिय कार्रवाई के चलते घटना का शीघ्र खुलासा हो गया। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में पुलिस का भय बना हुआ है, जबकि आमजन का पुलिस पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरिओम कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु सैनी, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल रवि सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

video

Pages