यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने दबोचा, नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 18 जून 2026

यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने दबोचा, नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद

यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने दबोचा, नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद

आगरा। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी, सट्टा पर्चियां और पेन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में नगर जोन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम 17 जून 2026 को क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, जहां मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे सोनू कुमार पुत्र गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 19,140 रुपये नकद, 7 सट्टा पर्चियां तथा एक पेन बरामद किया गया। बरामद सामग्री के आधार पर थाना एत्माद्दौला में मुकदमा अपराध संख्या 193/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह कब से सट्टे का कारोबार चला रहा था तथा उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

video

Pages