आगरा:सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 16 जून 2026

आगरा:सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

आगरा:सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

जनपद आगरा:- फतेहाबाद क्षेत्र के पूठपुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक और थार गाड़ी की टक्कर में जान चली गई।

जानिए क्या है पूरा मामला

मृतक युवक की पहचान मनीष पुत्र सावरिया के रूप में हुई है, जो बहादुरपुर, खासपुर (न्यू आगरा) के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, मनीष अपनी अपाचे बाइक से पिनाहट शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में फतेहाबाद के पास उनकी बाइक की भिड़ंत एक थार गाड़ी से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों का आक्रोश और पुलिस का एक्शन

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। वे मुआवजे और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी देर तक लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद भी जब लोग नहीं माने, तो पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।

पुलिस ने घटना में शामिल थार और अपाचे, दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

video

Pages