थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ट्रांस यमुना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा तस्कर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 19 जून 2026

थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ट्रांस यमुना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ट्रांस यमुना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा तस्कर गिरफ्तार

आगरा। अपनी बेहतरीन कार्यशैली, सक्रिय पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए पहचाने जाने वाले थाना ट्रांस यमुना के थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 772 ग्राम अवैध गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान झरना नाले से शाहदरा चुंगी की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फिरोजाबाद की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में चालक ने ऑटो में अवैध गांजा होने की बात स्वीकार की। सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी अली हसन के कब्जे से 1 किलो 772 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना ट्रांस यमुना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस सफल कार्रवाई में टेडी बगिया चौकी प्रभारी अमित कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु सैनी, उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह सहित थाना ट्रांस यमुना की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कदम बताया है।

थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages