आगरा में सड़क हादसों का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर युवक और उसके कजिन की मौत, हाथरस रोड पर ट्रक की टक्कर से महिला की जान गई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 27 जून 2026

आगरा में सड़क हादसों का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर युवक और उसके कजिन की मौत, हाथरस रोड पर ट्रक की टक्कर से महिला की जान गई

आगरा में सड़क हादसों का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर युवक और उसके कजिन की मौत, हाथरस रोड पर ट्रक की टक्कर से महिला की जान गई

आगरा। रविवार सुबह आगरा में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली क्षेत्र में हुआ, जबकि दूसरा हादसा आगरा-हाथरस (टेढ़ी बगिया) मार्ग पर पुलिया के पास हुआ।

यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर एक्सप्रेसवे के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मृतकों की पहचान फिरोजाबाद निवासी दीपक और अलीगढ़ निवासी राजा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपक नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और रविवार सुबह अपने कजिन राजा के साथ बाइक से नोएडा से फिरोजाबाद लौट रहा था। राजा कक्षा 10 का छात्र बताया गया है। खंदौली क्षेत्र में पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।

हाथरस रोड पर ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा

दूसरा हादसा आगरा-हाथरस (टेढ़ी बगिया) मार्ग पर पुलिया के पास हुआ। यहां एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है।

रविवार सुबह हुए इन दर्दनाक हादसों से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है।

video

Pages