आगरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन घंटे के दौरे में सड़क, विकास कार्य और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 27 जून 2026

आगरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन घंटे के दौरे में सड़क, विकास कार्य और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

आगरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन घंटे के दौरे में सड़क, विकास कार्य और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 28 जून को आगरा के दौरे पर रहेंगे। पहले प्रस्तावित कार्यक्रम लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के कारण स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद अब नया कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री हाथरस में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर करीब 1 बजे आगरा पहुंचेंगे।

आगरा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मंडलायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें करेंगे। सबसे पहले वे मंडलीय लोक निर्माण विभाग (PWD) की बैठक में सड़क निर्माण, पुल, अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही नए प्रस्तावित कार्यों और उनकी समयबद्ध प्रगति पर भी चर्चा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे से 3:45 बजे तक मंडल के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इसी बैठक में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा होगी, जिसमें अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, लंबित मामलों के निस्तारण और आगामी आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।

मुख्यमंत्री का आगरा दौरा लगभग तीन घंटे का रहेगा। समीक्षा बैठकों के बाद वे शाम करीब 4 बजे आगरा से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडलायुक्त कार्यालय समेत प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

video

Pages