आगरा:पिढौरा पुलिस की तत्परता रंग लाई: गुमशुदा किशोर सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 23 जून 2026

आगरा:पिढौरा पुलिस की तत्परता रंग लाई: गुमशुदा किशोर सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

आगरा:पिढौरा पुलिस की तत्परता रंग लाई: गुमशुदा किशोर सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

आगरा। थाना पिढौरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयासों के बल पर एक गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए आगरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पिढौरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र खेलते समय कहीं चला गया है। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिढौरा पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा विभिन्न माध्यमों से किशोर की तलाश में जुट गई। लगातार प्रयासों और सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने गुमशुदा किशोर को ग्राम नगपुरा के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे और उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मेहनत की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

पिढौरा पुलिस की सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता ने एक परिवार को फिर से खुशियां लौटाने का कार्य किया है।

video

Pages