विश्व पर्यावरण दिवस पर आगरा पुलिस की जागरूकता रैली, हरित और स्वच्छ भविष्य का दिया संदेश
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त Deepak Kumar के निर्देशन में आगरा पुलिस ने "स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य" के संकल्प के साथ जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर लगभग 200 पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन्स से पदयात्रा शुरू की, जो कलेक्ट्रेट तिराहा, सुभाष पार्क, पंचकुइयां और सदर तहसील मार्ग से होकर पुनः पुलिस लाइन्स पहुंची। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को प्लास्टिक के कम उपयोग, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, वृक्षारोपण तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
पदयात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।
रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा जल और ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
आगरा पुलिस द्वारा आयोजित यह जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने और जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।