केनरा बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूह (SHG) खाता खोलने हेतु विशेष शिविर का आयोजन
आगरा:- जनपद के विकास खंड बिछपुरी के ग्राम मोहम्मदपुर में केनरा बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups - SHGs) के लिए विशेष खाता खोलने का शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना तथा उन्हें वित्तीय समावेशन के दायरे में लाना है। शिविर के दौरान SHG सदस्यों को बचत खाता खोलने, बैंक ऋण सुविधाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
केनरा बैंक के अधिकारियों ने उपस्थित समूह सदस्यों को बताया कि बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु विभिन्न वित्तीय उत्पाद एवं ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं सदस्यों ने भाग लिया तथा खाता खोलने की प्रक्रिया पूर्ण की।
केनरा बैंक भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं खाता खोलने संबंधी शिविरों का आयोजन करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
-----------