ई-केवाईसी कराना हुआ अनिवार्य, वास्तविक किसानों को ही मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 3 जून 2026

ई-केवाईसी कराना हुआ अनिवार्य, वास्तविक किसानों को ही मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ

ई-केवाईसी कराना हुआ अनिवार्य, वास्तविक किसानों को ही मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ

जनपद के सभी पीएम किसान लाभार्थी 30 जून से पहले पूर्ण करें ई-केवाईसी प्रक्रिया

बायोमेट्रिक या फेसियल ई-केवाईसी से करें सत्यापन, सम्मान निधि की किस्त पाने का अंतिम अवसर

आगरा:-उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने अवगत कराया है कि कृषि एवं किसान मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली एवं कृषि भवन लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं को सूूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत निरन्तर लाभ प्राप्त करने हेतु वास्तविक एवं जीवित लाभार्थियों को ही लाभ पाप्त हो सके यह सुनिश्चित किये जाने हेतु सभी पी0एम0 किसान लाभार्थियों के लिए वार्षिक ई-के0वाई0सी0 दिनांक-30.06.2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से कराया जाना आवश्यक है।कृषक बन्धुओं द्वारा ई-के0वाई0सी0 की प्रक्रिया इस प्रकार से करायी जा सकती हैः- 
1- बायोमेट्रिक ई-के0वाईसी0- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंजीकृत प्रत्येक पात्र लाभार्थी कृषक परिवार अपनी ई-के0वाई0सी0 की प्रक्रिया बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन के माध्यम से नजदीकी जन सेवा केन्द्र से करा सकते हैं।
2- फेशियल ई-के0वाईसी0- फेशियल ई-के0वाई0सी0 हेतु पी0एम0 किसान मोबाइल ऐप का उपयोग करके या ग्राम नोडल अधिकारी (वी0एन0ओ0@फील्ड कार्मिकों से सम्पर्क कर पूर्ण करा सकते हैं। 
   उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि यदि कृषक बन्धु की ई-के0वाई0सी0 की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है तो वह कृषक स्वयं ही अपात्रता की श्रेणी में आ जायेंगे एवं उनकी आगामी किस्तों के भूगतान पर स्वतः ही रोक  लग जायेगी। जो कृषक अपनी ई-के0वाई0सी0 पूर्ण कर लेंगें उन्हीं कृषकों को आगामी सम्मान निधि की किस्त हस्तान्तरित हो सकेगी।  

    अतः जनपद में जिन कृषकों द्वारा अभी तक ई0के0वाई0सी0 नहीं करायी गयी है। वह कृषक दिनांक-30.06.2026 तक स्वंय/जन सेवा केन्द्र से ई0के0वाई0सी करा लें अन्यथा की स्थिति में उनकी आगामी किस्त अवरूद्ध हो जायेगी।  
..............

video

Pages