आगरा निबोहरा पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 22 जून 2026

आगरा निबोहरा पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

आगरा निबोहरा पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

आगरा। कमिश्नरेट आगरा में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निबोहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त आगरा एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देश पर थाना निबोहरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ ग्राम डॉक्टरपुरा स्थित काली माता मंदिर के पीछे मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और राम अवतार पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम डॉक्टरपुरा, थाना निबोहरा को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना निबोहरा में मुकदमा संख्या 40/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उससे पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक बादल चौहान तथा कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल रहे। थाना निबोहरा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

video

Pages