पॉक्सो मामले का वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, फतेहाबाद पुलिस ने घर से दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 30 जून 2026

पॉक्सो मामले का वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, फतेहाबाद पुलिस ने घर से दबोचा

 पॉक्सो मामले का वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, फतेहाबाद पुलिस ने घर से दबोचा

आगरा। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना फतेहाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केस संख्या 2463/25 एवं मुकदमा अपराध संख्या 225/25 से संबंधित वारंटी अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम धारापुरा में दबिश देकर वारंटी अभियुक्त श्यामवीर पुत्र महावीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहाबाद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

video

Pages