दहेज मृत्यु के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, शमसाबाद पुलिस ने घर से दबोचा
आगरा। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और दहेज मृत्यु के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वारंटी अभियुक्त सुल्तान सिंह पुत्र भवानी सिंह, निवासी ग्राम टूला शाहपुर, अपने घर पर मौजूद है।
सूचना के आधार पर थाना शमसाबाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र राव ने बताया कि वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।