दिल्ली में कोरी समाज का राष्ट्रीय महाअधिवेशन सम्पन्न, आगरा से जिलाध्यक्ष राजकुमार माहौर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने की सहभागिता
आगरा/नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को अखिल भारतीय कोली समाज (पंजीकृत), नई दिल्ली द्वारा 12वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए लगभग 10 हजार कोली समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिवेशन में आगरा से जिलाध्यक्ष राजकुमार माहौर के नेतृत्व में सैकड़ों कोरी समाज के लोगों ने सहभागिता कर समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में Rekha Gupta उपस्थित रहीं। अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष Virendra Kashyap ने की।
अधिवेशन के दौरान आगरा की टीम ने जिलाध्यक्ष राजकुमार माहौर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कश्यप का 20 किलोग्राम फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
मंच पर राज्यसभा सांसद Brij Lal, पूर्व केंद्रीय मंत्री Bhanu Pratap Verma तथा पूर्व विधायक Harishankar Mahor सहित अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास शंखवार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल भारती, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह माहौर, जिला उपाध्यक्ष मधु माहौर (पार्षद), डॉ. एस.के. माहौर, राजेंद्र पूर्व पार्षद, दलबीर सिंह, भगवानदास माहौर, रामकिशन माहौर, रतन सिंह माहौर, जिला सचिव भीमसेन माहौर, संगठन मंत्री पवन माहौर, कोषाध्यक्ष विनय माहौर, सी.पी. माहौर, महानगर अध्यक्ष युवा विंग रवि माहौर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा विंग नवल किशोर, अभिषेक कोटिया, लवकुश माहौर, प्यारेलाल माहौर, गौरी माहौर सहित बड़ी संख्या में कोरी समाज के लोग उपस्थित रहे।
अधिवेशन में समाज की शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के युवाओं को संगठित होकर आगे बढ़ने तथा सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।