अपराधियों में खौफ का दूसरा नाम बने: एसएसआई गुड़वीर सिंह, बरहन क्षेत्र में पुलिसिंग की बदल दी तस्वीर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 22 जून 2026

अपराधियों में खौफ का दूसरा नाम बने: एसएसआई गुड़वीर सिंह, बरहन क्षेत्र में पुलिसिंग की बदल दी तस्वीर

अपराधियों में खौफ का दूसरा नाम बने: एसएसआई गुड़वीर सिंह, बरहन क्षेत्र में पुलिसिंग की बदल दी तस्वीर

जनपद आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस की मित्र पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को धरातल पर मजबूत करने का जीवंत उदाहरण इन दिनों थाना बरहन में देखने को मिल रहा है। थाना बरहन में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुड़वीर सिंह अपनी बेदाग कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ कड़े रुख को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके नाम मात्र से ही इलाके के शातिर अपराधियों और असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल है।

अपराधियों पर कड़ा प्रहार, जनता में विश्वास

एसएसआई गुड़वीर सिंह ने जब से थाना बरहन में कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अवैध धंधों, जुआ, सट्टा और वारंटियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुड़वीर सिंह की सबसे बड़ी खासियत उनका 'जीरो टॉलरेंस' रवैया है। अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा, उनकी पैनी नजर से बच पाना नामुमकिन साबित हो रहा है। यही वजह है कि क्षेत्र के नामी अपराधी या तो सलाखों के पीछे हैं या फिर इलाका छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए हैं।

सकारात्मक संदेश दे रही है अनोखी कार्यशैली

आमतौर पर पुलिस की छवि को लेकर जनता के मन में एक दूरी बनी रहती है, लेकिन एसएसआई गुड़वीर सिंह ने अपनी कार्यशैली से इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है।

पीड़ितों की समस्या को गंभीरता से सुनकर करते है तत्काल कार्यवाही

 थाने आने वाले हर फरियादी की बात को वह बेहद गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुनते हैं। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए वे बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करते हैं। युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए वे लगातार क्षेत्र में संवाद स्थापित करते हैं, जिससे जनता के बीच पुलिस की एक बेहद सकारात्मक छवि बनी है।

एसएसआई गुड़वीर सिंह की तैनाती के बाद से क्षेत्र में महिलाएं और व्यापारी खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात के समय गश्त हो या दिन में मुस्तैदी, उनकी सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। बरहन क्षेत्र बना हुआ है चर्चा का माहौल आज बरहन क्षेत्र के चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक, एसएसआई गुड़वीर सिंह की बेहतरीन कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अक्षरश पालन करते हुए उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। कानून का राज स्थापित करने की उनकी इस मुहिम ने साबित कर दिया है कि अगर खाकी अपनी असली ताकत और ईमानदारी पर आ जाए, तो समाज से अपराध का खात्मा तय है।

video

Pages