होटल में चल रहा था जुए का अड्डा, ट्रांस यमुना पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 30 जून 2026

होटल में चल रहा था जुए का अड्डा, ट्रांस यमुना पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा

होटल में चल रहा था जुए का अड्डा, ट्रांस यमुना पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा

आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते, ₹5,540 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरएस होटल के अंदर कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सत्तार पुत्र सौकत खान, सुल्तान पुत्र पप्पू तथा समीर पुत्र सिताबुद्दीन को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, ₹5,540 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा संख्या 232/2026 के तहत धारा 112(2) बीएनएस एवं जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages