कट्टे के दम पर धमकाने और भीड़ में जेब काटने वाला शातिर चढ़ा एत्मादपुर पुलिस के हत्थे, ब्लेड और कारतूस बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 15 जून 2026

कट्टे के दम पर धमकाने और भीड़ में जेब काटने वाला शातिर चढ़ा एत्मादपुर पुलिस के हत्थे, ब्लेड और कारतूस बरामद

कट्टे के दम पर धमकाने और भीड़ में जेब काटने वाला शातिर चढ़ा एत्मादपुर पुलिस के हत्थे, ब्लेड और कारतूस बरामद

"वारदात का इंतज़ार नहीं, सीधे अपराध पर प्रहार- अपराध होने से पहले ही उसे कुचल देना "प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह" की कार्यशैली की पहचान है

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- पुलिस कमिश्नरेट अपराधियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस आयुक्त के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी जोन) के पर्यवेक्षण में एत्मादपुर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13/14 जून की रात को थाना एत्मादपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहारीपुर रोड़ एत्मादपुर स्थित हनुमान धाम कॉलोनी के पास घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा।

अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास:
प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एत्मादपुर पुलिस न सिर्फ मुस्तैद है, बल्कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करने में पूरी तरह कामयाब रही है। मुखबिर तंत्र को मजबूत कर और सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन मोड में आना उनकी बेहतरीन पुलिसिंग का सबसे बड़ा उदाहरण है।

भीड़ में जेब काटने और लोगों को डराने का था प्लान

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान लकी कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गिहार बस्ती बजीरपुरा थाना हरीपर्वत आगरा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह इलाके में तमंचा दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली करने के इरादे से आया था। इसके अलावा, उसके पास से बरामद ब्लेड के बारे में उसने बताया कि वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आसानी से लोगों की जेब काटने (पॉकेटमारी) के लिए ब्लेड अपने पास रखता था।

थाना पुलिस ने आरोपी से किया हथियार और कारतूस बरामद, भेजा गया जेल

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा (315 बोर) 1 जिंदा कारतूस (315 बोर) 1 शातिर तरीके से इस्तेमाल होने वाला ब्लेड स्टील (TOPAZ PLATINUM) बरामद किया है। एत्मादपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 216/2026 धारा 9/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।

कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, एसआई पार्थ सारथी, कांस्टेबल अभिनय कुमार, कांस्टेबल द्रगपाल और मोहित कुमार शामिल रहे।

video

Pages