फतेहपुर सीकरी पुलिस की सराहनीय पहल: CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुआ मोबाइल बरामद, मालिक को लौटाया
आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए एक गुम हुए मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से मोबाइल स्वामी के चेहरे पर खुशी लौट आई।
जानकारी के अनुसार, मुतबलियान निवासी रिजवान पुत्र कदीर ने अपना मोबाइल फोन गुम होने के बाद 21 मार्च 2026 को CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन का पता लगाते हुए उसे सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।
बरामद मोबाइल उसके वास्तविक मालिक रिजवान को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने फतेहपुर सीकरी पुलिस एवं आगरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह, उपनिरीक्षक सोम कुमार, कांस्टेबल रोहित श्रीवास एवं कांस्टेबल अमन सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फतेहपुर सीकरी पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक और सतर्क पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकता है।