06 घंटे में खुलासा: रकाबगंज पुलिस ने छिनैती करने वाले दो बदमाश दबोचे, स्कूटी, मोबाइल और बाइक बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

06 घंटे में खुलासा: रकाबगंज पुलिस ने छिनैती करने वाले दो बदमाश दबोचे, स्कूटी, मोबाइल और बाइक बरामद

06 घंटे में खुलासा: रकाबगंज पुलिस ने छिनैती करने वाले दो बदमाश दबोचे, स्कूटी, मोबाइल और बाइक बरामद

आगरा। थाना रकाबगंज पुलिस ने छिनैती की वारदात का महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई स्कूटी, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रात में ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से अर्जुन नगर जा रहा था। रास्ते में अंबेडकर पार्क के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक आरोपी उसकी स्कूटी पर बैठ गया जबकि दूसरा बाइक से पीछे चलता रहा। बिजलीघर के पास पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने मिलकर पीड़ित की स्कूटी और मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना रकाबगंज में मु0अ0सं0 98/2026 के तहत धारा 304(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजेश नागर पुत्र जगदीश नागर को झलकारी बाई तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से छिना हुआ मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सचिन सिकरवार पुत्र रनवीर सिंह को राजकीय उद्यान के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीनी गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

रकाबगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से छिनैती की वारदात का महज 6 घंटे के भीतर खुलासा हो गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

video

Pages