गुम हुआ मोबाइल मिला वापस: फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी मदद से बरामद कर मालिक को सौंपा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

गुम हुआ मोबाइल मिला वापस: फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी मदद से बरामद कर मालिक को सौंपा

गुम हुआ मोबाइल मिला वापस: फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी मदद से बरामद कर मालिक को सौंपा

आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने एक गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता और सर्विलांस के जरिए सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया।

थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के निवासी रहीश कुरैशी पुत्र सलीम ने अपना मोबाइल फोन गुम होने के बाद संचार साथी (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी दक्षता, सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उसे बरामद कर लिया।

बरामद मोबाइल फोन आवेदक रहीश कुरैशी को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस और आगरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

आगरा पुलिस की अपील: यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR (संचार साथी) पोर्टल पर भी मोबाइल को ब्लॉक कराने एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें, जिससे मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ सके।

video

Pages