पीएम-कुसुम योजना के तहत किसान ने स्थापित किया 0.7 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र, अब अन्नदाता बन रहे ऊर्जा प्रदाता
अन्नदाता से ऊर्जा प्रदाता तक: आगरा के किसान ने सौर ऊर्जा उत्पादन से रचा नया कीर्तिमान
पीएम-कुसुम योजना की बड़ी सफलता: आगरा में 0.7 मेगावाट सौर संयंत्र ग्रिड से जुड़ा, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल
आगरा:-यूपी नेडा, आगरा तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के घटक–सी2 (कृषि फीडरों के सौरकरण) के अंतर्गत जनपद आगरा के किसान श्री सोमदत्त द्वारा 0.7 मेगावाट क्षमता का ग्राउंड-माउंटेड सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।
संयंत्र से उत्पादित सौर ऊर्जा का सफलतापूर्वक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अयेला, खेरागढ़ (आगरा) तक निष्कासन (इवैक्यूएशन) कर विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया गया है। यह उपलब्धि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए डीवीवीएनएल आगरा जोन की पूरी टीम तथा किसान श्री सोमदत्त को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है।
आज का अन्नदाता केवल देश का पेट ही नहीं भर रहा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन कर राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सौर ऊर्जा ग्रामीण भारत के लिए आय का एक नया और सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। अन्नदाता अब ऊर्जा प्रदाता भी बन रहे हैं। सौर ऊर्जा ग्रामीण भारत की तीसरी फसल बनकर किसानों की समृद्धि का नया आधार तैयार कर रही है।
--------------