आगरा में मकान के अंदर चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने 10 जुआरी दबोचे, ₹1.01 लाख से अधिक नकदी बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आगरा में मकान के अंदर चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने 10 जुआरी दबोचे, ₹1.01 लाख से अधिक नकदी बरामद

आगरा में मकान के अंदर चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने 10 जुआरी दबोचे, ₹1.01 लाख से अधिक नकदी बरामद

आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,01,850 नकद, 10 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना सदर बाजार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महावीर कॉलोनी, नई बस्ती स्थित एक मकान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए 10 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,01,850 नकद, 10 मोबाइल फोन तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • तुषार गुप्ता, निवासी गुड़हाई मंडी, थाना ताजगंज

  • राजा, निवासी मोहल्ला तेलीपाड़ा राठौर मंदिर, थाना ताजगंज

  • समीरुद्दीन, निवासी मलको वाली गली, थाना ताजगंज

  • मनदीप सिंह, निवासी अशोक नगर, थाना लोहामंडी

  • दीपक सिकरवार, निवासी भागीरथ नगर, सेवला, थाना सदर बाजार

  • विशाल गोयल, निवासी मनसा देवी मंदिर वाली गली, राजा मंडी, थाना लोहामंडी

  • सनी कन्नौजिया, निवासी मनसा देवी गली, राजा मंडी, थाना लोहामंडी

  • जावेद, निवासी मलको गली, थाना ताजगंज

  • अजय गुप्ता, निवासी केशवधाम कॉलोनी, धर्मगुरु हॉस्पिटल के सामने, सैमरी, थाना सदर बाजार

  • आमिर राईन, निवासी गुड़हाई मंडी, थाना ताजगंज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages