आगरा: फतेहाबाद पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आगरा: फतेहाबाद पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

आगरा: फतेहाबाद पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

आगरा। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहाबाद पुलिस ने बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कृपालपुरा कट अंडरपास के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश कुशवाह पुत्र निवासी ग्राम पक्कापुरा गढ़ी सावराय, कृपालपुरा, थाना फतेहाबाद, जनपद आगरा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फतेहाबाद में मु.अ.सं. 210/26 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 9/25 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, उपनिरीक्षक सागर सिंह, कांस्टेबल गौरव देववाल तथा कांस्टेबल मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

video

Pages