खेरागढ़ पुलिस की तत्परता लाई रंग, साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 10,255 रुपये - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

खेरागढ़ पुलिस की तत्परता लाई रंग, साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 10,255 रुपये

खेरागढ़ पुलिस की तत्परता लाई रंग, साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 10,255 रुपये

आगरा। थाना खेरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। योनो एसबीआई ऐप के माध्यम से हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि में से 10,255 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

पुलिस के अनुसार थाना खेरागढ़ क्षेत्र निवासी अमरेश पुत्र आशाराम के साथ योनो एसबीआई ऐप के जरिए 49 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने थाना खेरागढ़ में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही थाना खेरागढ़ की साइबर टीम ने बिना देरी किए एनसीआरपी हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस की तत्परता के चलते विभिन्न बैंक खातों में 10,255 रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनसीआरपी के एमआरएम पोर्टल के माध्यम से उक्त राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

आगरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या एनसीआरपी पोर्टल पर सूचना दें, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड कर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।

video

Pages