सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज, फैक्ट्री से प्लास्टिक दाना चुराने वाला टेंपो चालक गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज, फैक्ट्री से प्लास्टिक दाना चुराने वाला टेंपो चालक गिरफ्तार

सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज, फैक्ट्री से प्लास्टिक दाना चुराने वाला टेंपो चालक गिरफ्तार

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने फैक्ट्री से प्लास्टिक दाना चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 25 बोरे प्लास्टिक दाना और घटना में प्रयुक्त एक टेंपो बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री संचालक ने थाना सिकंदरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी फैक्ट्री में टेंपो चालक के रूप में कार्यरत रवि चौधरी पर प्लास्टिक दाना चोरी करने का संदेह था। संदेह होने पर जब फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें रवि प्लास्टिक दाने का बोरा उठाकर टेंपो में रखते हुए और उसे फैक्ट्री से ले जाते हुए दिखाई दिया।

शिकायत के आधार पर थाना सिकंदरा में मुकदमा संख्या 369/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस ने गणपति क्लासिक बिल्डिंग के सामने सड़क किनारे से आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टेंपो तथा चोरी किए गए प्लास्टिक दाने के 25 बोरे बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी इस प्रकार की चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।

video

Pages