मलपुरा पुलिस ने किया चोरी की दो वारदातों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

मलपुरा पुलिस ने किया चोरी की दो वारदातों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मलपुरा पुलिस ने किया चोरी की दो वारदातों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आगरा। थाना मलपुरा पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, मंदिर से चोरी किया गया घंटा और गरूण घंटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार पहले मामले में वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल रात के समय चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना मलपुरा में मुकदमा संख्या 334/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं दूसरे मामले में हनुमान मंदिर से घंटा, गरूण घंटी और दानपेटिका से नकदी चोरी होने की शिकायत पर थाना मलपुरा में मुकदमा संख्या 298/2026 धारा 305(डी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटनाओं के खुलासे के लिए थाना मलपुरा पुलिस लगातार चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सिरौली रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की चोरी की एक मोटरसाइकिल, पीली धातु का एक मंदिर का घंटा तथा एक गरूण घंटी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि वे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

video

Pages