10 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे: थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार की अगुवाई में ट्रांस यमुना पुलिस ने दिखाई फुर्ती, पीड़िता को दिलाया त्वरित न्याय - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

10 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे: थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार की अगुवाई में ट्रांस यमुना पुलिस ने दिखाई फुर्ती, पीड़िता को दिलाया त्वरित न्याय

10 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे: थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार की अगुवाई में ट्रांस यमुना पुलिस ने दिखाई फुर्ती, पीड़िता को दिलाया त्वरित न्याय

आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा की ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक गंभीर मामले का महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, ब्लैकमेल और मारपीट जैसे संगीन आरोपों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में पहुंचा दिया।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी नरेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी तथा कई बार उसके साथ मारपीट भी की। शिकायत मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को ईंट की मंडी के पास से आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

स्थानीय लोगों ने भी थाना ट्रांस यमुना पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की है। महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाने में थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार की कार्यशैली एक बार फिर प्रभावी साबित हुई है। उनके नेतृत्व में थाना ट्रांस यमुना पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत कर रही है।

पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की नीति के अनुरूप ट्रांस यमुना पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

video

Pages