इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी हरदोई से गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी हरदोई से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी हरदोई से गिरफ्तार

आगरा। थाना नाई की मंडी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हरदोई जनपद स्थित उसके घर से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से कासिम नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि कासिम ने मिलने के बहाने पीड़िता के घर पहुंचकर खाने-पीने का सामान और कोल्ड ड्रिंक साथ लाई। उसने कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बना ली। होश आने पर आरोपी ने उन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल किया और उससे करीब 40 हजार रुपये भी वसूल लिए।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नाई की मंडी में मुकदमा संख्या 57/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 123, 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के निर्देशन में जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी कासिम को जनपद हरदोई के ग्राम सराय सुल्तान स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है तथा पुलिस अन्य साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

video

Pages