ईदगाह चौराहे पर मोबाइल छीनकर भागे तीन लुटेरे 12 घंटे में गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस ने बरामद किया मोबाइल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

ईदगाह चौराहे पर मोबाइल छीनकर भागे तीन लुटेरे 12 घंटे में गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस ने बरामद किया मोबाइल

ईदगाह चौराहे पर मोबाइल छीनकर भागे तीन लुटेरे 12 घंटे में गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस ने बरामद किया मोबाइल

आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छिनैती की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ऑटो चालक ईदगाह चौराहे पर सवारी उतारने के बाद अपने मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 456/2026 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे के लिए थाना सदर बाजार पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों—अंशु, कृष और प्रिंस—को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि तीनों आरोपी अन्य छिनैती और लूट की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। थाना सदर बाजार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को 12 घंटे के भीतर उसका मोबाइल वापस मिल गया।

video

Pages