डॉ० एम०पी०एस० कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, सिकन्दरा, आगरा के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 14 जुलाई को
रोजगार मेला में 1500 से अधिक अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के एन०आई०आई०टी० लिमिटेड, टेलीपरफॉरमेंस ग्लोबल बिजनेस प्रा०लि०, ए०सी०पी०एल० एक्सपोर्ट्स प्रा०लि० आदि नियोजकों द्वारा 1500 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा चयनित
पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का उठाएं लाभ।
आगरा:- सहायक निदेशक (सेवायोजन) चंद्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा एवं डॉ० एम०पी०एस० कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, सिकन्दरा, आगरा के सयुंक्त तत्वाधान में दिनांक-14 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से डॉ० एम०पी०एस० कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, सिकन्दरा, आगरा के परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के एन०आई०आई०टी० लिमिटेड, टेलीपरफॉरमेंस ग्लोबल बिजनेस प्रा०लि०, बिम लीप मैनेजमेंट प्रा०लि०, स्पैक्ट्रम टेलैन्ट मैनेजमेंट लि०, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस क०लि०, कोजेन्ट ई सर्विसेज, टीमलीज सर्विसेज लि०, एल०आई०सी०, होटल कोर्टयार्ड बाइ मैरियट, होटल क्लार्क्स शिराज, ए०सी०पी०एल० एक्सपोर्ट्स प्रा०लि०, अरविन्द व्हीकल प्रा०लि० आदि नियोजकों द्वारा 1500 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक आई०टी०आई०, डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट एवं प्रोफेशनल कोर्स उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के पुरूष/महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र आगरा, मथुरा, नोएडा, दिल्ली एन०सी०आर०, गुरूग्राम एवं गाजियाबाद होगा। रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों एवं योग्यता से सम्बन्धित जानकारी रोजगार संगम है। यह रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
----------------